पूर्व मुखिया कॉमरेड रामकुमार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जुटे कई राजनीतिक दलों के दिग्गज

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में जुटे लोग

श्रद्धांजलि सभा में जुटे लोग

Begusarai News: मनिअप्पा पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड रामकुमार के द्वादश कर्म पर आयोजित श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Begusarai News (नारायण कुमार): बेगूसराय जिले के मटिहानी स्थित मनिअप्पा पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड रामकुमार के द्वादश कर्म के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस सभा की अध्यक्षता प्रो महेश कुमार ने की, जबकि मंच का सफल संचालन पैक्स अध्यक्ष रामआधार कुमार ने किया. संकल्प सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया.

गरीबों की आवाज थे रामकुमार

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाकपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओम प्रकाश नारायण यादव, भाकपा जिला मंत्री अवधेश राय और भाकपा राज्य परिषद सदस्य सह बेगूसराय अंचल मंत्री अनिल कुमार अंजान ने कॉमरेड रामकुमार के सामाजिक योगदानों को याद किया. उन्होंने अपने संबोधन में उन्हें गरीबों और मजलूमों की बुलंद आवाज बताया. वहीं पूर्व विधायक राजकुमार सिंह और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा कुमारी ने उनके मुखिया कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सराहना की.

जीवनभर की समाज की सेवा

सभा को संबोधित करते हुए जिला पार्षद झुन्ना सिंह, पूर्व मुखिया रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया गुलशन कुमारी, सरपंच मंटून कुमार, भाकपा जिला परिषद सदस्य राम राघवेंद्र देव उर्फ मुन्न जी और प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव राम कुमार सिंह ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि रामकुमार जी का जीवन हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा में बीता, जिसका खालीपन हमेशा महसूस होगा. भाकपा नेता रबीन सिंह, रामप्रकाश राय, गंगा राय, नरेश यादव, शंभू देवा और अभिनव कुमार अकेला ने भी संघर्ष के दिनों को याद किया.

भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

जेपी सेनानी अमरेंद्र कुमार सिंह ने उनके वैचारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए इसे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया. मौके पर जदयू नेता संजीव कुमार, जिला पार्षद आशुतोष कुमार और अंजनी कुमार सिंह ने भी दिवंगत मुखिया के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस संकल्प सभा में प्रखंड उप प्रमुख सुधांशु कुमार, कांग्रेस नेता अभय कुमार, अशोक राय, रामसुंदर सिंह सहित मनिअप्पा और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read: साहेबपुरकमाल पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, 5 नए चेहरे और 5 निवर्तमान अध्यक्षों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन