Begusarai News : सड़क हादसे में किसान की मौत, डायल-112 वाहन पर कुचलने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News :

मृतक किसान।

Begusarai News : मृतक के भतीजे मुरारी कुमार ने बताया कि रामाशीष भगत सब्जी लेकर राजधानी मंडी खातोपुर गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान वाजितपुर ढाला के समीप सामने से आ रही डायल-112 पुलिस वाहन ने उन्हें कुचल दिया.

विज्ञापन

Begusarai News : (विकास मिश्रा) बेगूसराय में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा किसान की मौत हो गई. घटना लाखो थाना क्षेत्र के गुप्ता-लखमीनिया बांध स्थित वाजितपुर ढाला के समीप की बताई जा रही है. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव निवासी रामचंद्र भगत के इकलौते पुत्र रामाशीष भगत (45) के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

सब्जी लेकर मंडी गए थे, लाैटने के दौरान हादसा

मृतक के भतीजे मुरारी कुमार ने बताया कि रामाशीष भगत सब्जी की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह सब्जी लेकर राजधानी मंडी खातोपुर गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान वाजितपुर ढाला के समीप सामने से आ रही डायल-112 पुलिस वाहन ने उन्हें कुचल दिया.

परिजनों ने कहा-पुलिस अस्पताल पहुंचा देती तो बच जाती जान

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद यदि पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचा देती तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. कुछ देर बाद राहगीरों ने सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े रामाशीष भगत को देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सदर-वन डीएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने मुआवजे का आश्वासन दिया

इसके बाद परिजन शव को लेकर फिर घटना स्थल पर पहुंच गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए. मौके पर पहुंचे सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार ने परिजनों को उचित कार्रवाई और मुआवजा का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और वही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन