मटिहानी में बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस कब्जे से छुड़ाया, प्राथमिकी दर्ज

सांकेतिक तस्वीर
बेगूसराय के मटिहानी में अवैध उजला बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पूछताछ के लिए रोके गए वाहन को माफियाओं ने बल प्रयोग कर छुड़ा लिया. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
begusarai news: (नारायण कुमार की रिपोर्ट) बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में अवैध उजला बालू खनन के विरुद्ध मटिहानी थाना पुलिस द्वारा व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस की टीम ने कई संभावित स्थलों पर कार्रवाई की.
माफियाओं ने किया बल प्रयोग
छापेमारी के दौरान पुलिस जब लौट रही थी, तभी रास्ते में देवा सिंह का ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू लेकर आते हुए दिखाई दिया. पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ के लिए वाहन को रोका गया, लेकिन इसी दौरान स्थानीय बालू माफियाओं द्वारा बल प्रयोग करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस कब्जे से छुड़ा लिया गया और वाहन फरार होने में सफल रहा.
बाधा डालने पर प्राथमिकी दर्ज
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मटिहानी थाना में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप करने तथा अवैध खनन से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध बालू खनन और इसमें संलिप्त माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Also News: वैशाली में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










