बिहार के इस जिले में 25 मई को किसान करेंगे प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में मंथन करते किसान
फसल बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर 25 मई को बेगूसराय में किसानों का प्रदर्शन होगा. इसके लिए अखिल भारतीय किसान सभा बखरी अंचल कमिटी की बैठक की गई. बैठक में किसानों से संबंधिक कई समस्याओं पर मंथन हुआ.
Begusarai News: (विकाश मिश्रा की रिपोर्ट) बेगूसराय में किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा बखरी अंचल कमिटी की बैठक सूर्यनारायण सिंह स्मारक भवन में आयोजित की गई. बैठक में किसानों की बदहाल स्थिति, फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने तथा बढ़ती कृषि लागत पर चिंता जताई गई.
उपज का नहीं मिल रहा उचित मूल्य
बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के बखरी प्रखंड संयोजक जितेंद्र जीतू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी,लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं. किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है,जबकि खाद,बीज और कीटनाशक दवाओं की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. इससे किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं.
25 मई को किसानों का होगा प्रदर्शन
किसान सभा के बखरी प्रखंड संयोजक जितेंद्र जीतू ने कहा कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी 25 मई को जिला मुख्यालय बेगूसराय में किसानों का विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. प्रदर्शन में फसल क्षति का मुआवजा,फसल बीमा लागू करने,किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने,फल एवं सब्जियों के भंडारण के लिए प्रखंड स्तर पर शीतगृह स्थापित करने, किसानों का कर्ज माफ करने,खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा लावारिस पशुओं से फसलों की सुरक्षा की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी.
बैठक में कई किसानों ने रखी अपनी बात
बैठक का अभिनंदन करते हुए खेत मजदूर यूनियन के अंचल सचिव सुरेश सहनी ने कहा कि बखरी प्रखंड में किसानों की कई गंभीर समस्याएं हैं, जिनको लेकर किसान सभा को व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत है. शंकर महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बखरी से लगभग 100 किसान बेगूसराय प्रदर्शन में भाग लेंगे. बैठक में विजय मुखिया,श्रीराम चौरसिया,असेसर महतो,समदर्शी नंदन विद्यार्थी,वीरेंद्र कुमार,अशोक केशरी,सावित्री देवी,नंदलाल तांती समेत कई लोगों ने प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










