Begusarai News: देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी सचिन उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
 देसी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ शातिर अपराधी सचिन उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

बेगूसराय के बरौनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस के साथ शातिर अपराधी सचिन उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले की फुलवड़िया थाना पुलिस ने एसपी बेगूसराय और डीएसपी तेघड़ा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर अपराधी को अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है.

मारपीट और गोलीबारी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से फुलवड़िया थाना कांड संख्या 158/26 (मारपीट, गोलीबारी और आर्म्स एक्ट मामला) का नामजद अभियुक्त सचिन कुमार उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 24 का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 21 वर्ष (पिता- सुरेश सिंह) है.

निशानदेही पर अवैध हथियार और कारतूस बरामद

थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध कट्टा और 02 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं. आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को बेगूसराय जेल भेज दिया गया है. स्थानीय लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम मान रहे हैं.

अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के लिए आगे भी सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा. अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन