बेगूसराय में लीची खरीदने में लगे रहे व्यवसायी, चोरों ने बाइक की डिक्की तोड़कर निकाले 2 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: Businessmen were busy buying litchi

सांकेतिक तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी मुख्य बाजार में मंगलवार की शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. बैंक से दो लाख रुपये निकालने के बाद लीची खरीदने पहुंचे एक व्यवसायी की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्के नकदी लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के बखरी मुख्य बाजार में मंगलवार की शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. बैंक से दो लाख रुपये निकालने के बाद लीची खरीदने पहुंचे एक व्यवसायी की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्के नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस जांच में जुट गई है.

बैंक से रुपये निकालने के बाद बने उचक्कों का निशाना

पीड़ित व्यवसायी नीरज कुमार यादव खगड़िया जिले के ईमली गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र हैं. उन्होंने बताया कि बखरी मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपये निकालकर वे बाजार पहुंचे थे. आशंका जताई जा रही है कि बैंक से ही उचक्के उनका पीछा कर रहे थे.

लीची खरीदने में व्यस्त थे, डिक्की तोड़कर ले उड़े रुपये

जानकारी के अनुसार नीरज कुमार यादव बाजार में लीची खरीदने के लिए रुके थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी. मौके का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए. घटना का पता चलते ही उनके होश उड़ गए.

बाजार में मची अफरा-तफरी, जुटी लोगों की भीड़

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बाजार में हड़कंप मच गया. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. घटना को लेकर व्यापारियों में भी चिंता और नाराजगी देखी गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी.

सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जा रहे बदमाश

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाल रही है.

व्यापारियों ने उठाई सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. उनका कहना है कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल बन रहा है.

जल्द होगा खुलासा : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read : पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन