Begusarai News: नावकोठी में पान महासंघ का सम्मेलन, आरक्षण के लिए निर्णायक आंदोलन की चेतावनी

पान महासंघ सम्मेलन
Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी में अखिल भारतीय पान महासंघ के सम्मेलन में आरक्षण और समाज के सम्मान के मुद्दे पर आवाज बुलंद की गई. महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईं आई पी गुप्ता ने पान समाज से संगठित होकर आंदोलन करने का आह्वान किया.
Begusarai News (एस एम बेग की रिपोर्ट): अखिल भारतीय पान महासंघ का अभिनंदन सह सम्मान समारोह गुरुवार को नावकोठी के द्वारिका पैलेस होटल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के अनुमंडल अध्यक्ष राजकुमार ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आरके राजू ने किया.
आरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान
मुख्य अतिथि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा विधायक ईं आई पी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण हासिल करने के लिए पान समाज को संगठित होकर आंदोलन करना होगा. उन्होंने कहा कि आरक्षण और समाज के सम्मान को वापस लाने के लिए सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी है.
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ईं आई पी गुप्ता ने कहा कि पान समाज ने अपनी ताकत के बल पर उन्हें विधायक बनाया. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा में उन्होंने आरक्षण सहित जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर 53 प्रश्न पूछकर सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन ने उनके सम्मान के लिए सहयोग किया, जबकि भाजपा गठबंधन ने उन्हें हराने के लिए षड्यंत्र किया.
समाज के योगदान को भुलाने का आरोप
जिलाध्यक्ष विनोद तांती ने कहा कि पान समाज कबीर के वंशज हैं और साजिश के तहत समाज के योगदान को भुला दिया गया. उन्होंने कहा कि समाज ने चरखा और कपड़े बुनकर लोगों की सेवा की और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में भी योगदान दिया, लेकिन इतिहास में समाज के महापुरुषों को उचित स्थान नहीं मिला.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में शोभा कुमारी, राम कृपाल दास, देवेंद्र दास, बालेश्वर तांती, सत्यनारायण दास और शोभा देवी समेत पान समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
Also Read: Begusarai Breaking News : सनकी पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










