बेगूसराय में मीरा ज्वेलर्स के मालिक से डेढ़ लाख की लूट, घटना से 4 दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: 1.5 lakh rupees looted from the owner of Meera Jewellers

बीजेपी नेता से मिलते दुकानदार

Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पकठोल चौक स्थित मीरा ज्वेलर्स के मालिक से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. हैरानी की बात यह है कि इसी व्यवसायी परिवार पर चार दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था. लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ गई है.

विज्ञापन
Begusarai News : (विकास मिश्रा) बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पकठोल चौक स्थित मीरा ज्वेलर्स के मालिक से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. हैरानी की बात यह है कि इसी व्यवसायी परिवार पर चार दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था. लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ गई है.

दुकान बंद कर लौट रहे थे रास्ते में लूट

बताया जा रहा है कि मीरा ज्वेलर्स के मालिक सोनू कुमार सोनी देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

4 दिन पहले भी हुआ था हमला, फिर भी नहीं जागी पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार इसी व्यवसायी परिवार पर महज चार दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था. बावजूद इसके पुलिस अब तक अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है. लगातार हो रही घटनाओं से व्यवसायियों में डर का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोका काफिला, मौके पर ली जानकारी

घटना के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का काफिला वहां से गुजर रहा था. सड़क पर भीड़ देखकर उन्होंने काफिला रुकवाया और स्थानीय भाजपा नेताओं से पूरी जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया.

एसपी को फोन कर गिरफ्तारी और सुरक्षा का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत कर मामले के शीघ्र खुलासे, अपराधियों की गिरफ्तारी और व्यवसायी परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया. व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. लगातार हो रही वारदातों से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है.

Also Read : बेगूसराय में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने निकले इंटर के छात्र की हत्या मामले में 2 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन