बेगूसराय में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने निकले इंटर के छात्र की हत्या मामले में 2 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News people arrested murder

मृतक छात्र की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय में इंटर के एक छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई है. छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए घर से निकले छात्र का शव खगड़िया जिले के बलतौर इलाके के दियारा क्षेत्र से बरामद किया गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है

विज्ञापन
Begusarai News : बेगूसराय में इंटर के एक छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई है. छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए घर से निकले छात्र का शव खगड़िया जिले के बलतौर इलाके के दियारा क्षेत्र से बरामद किया गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

20 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से हुआ था लापता

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमहौत गांव निवासी 20 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार विक्की छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.

खगड़िया के दियारा इलाके से बरामद हुआ शव

परिजनों द्वारा खोजबीन जारी रहने के दौरान सूचना मिली कि खगड़िया जिले के बलतौर दियारा क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने शव की पहचान विक्की कुमार के रूप में की. शव मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई.

हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की हत्या की खबर फैलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन