सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 182 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन
सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 182 रनों से हराया

रविवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 182 रन से हराया.

विज्ञापन

बेगूसराय. रविवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 182 रन से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 49.4 ओवर में ऑल आउट होकर 378 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 80 गेंद में 118 रनों की पारी खेली. वही अमित ने 59 रनों का योगदान दिया. खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित ने चार तथा शाकिर ने तीन विकेट प्राप्त किये. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम 46.1 ओवर में 196 रन बनाकर आउट हो गयी. खगड़िया की ओर से आदित्य ने 45 व सिद्धार्थ ने 41 रनों का योगदान दिया. बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋतिक, राहुल और रमन ने 2- 2 विकेट प्राप्त किये. शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के खिलाड़ी आशीष को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार ने दिया. इस अवसर पर ललन कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रतीक भानु, शोभित पासवान, निराला कुमार, विवेक कुमार, बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे. वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन