बेगूसराय: जमीन की जमाबंदी नहीं होने पर डीएम, सीएम और मंत्री से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन
डीएम, सीएम व मंत्री को दिया आवेदन

Begusarai News: बेगूसराय के प्रमोद झा ने अपनी जमीन की जमाबंदी को लेकर सरकारी शिविर में आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने जिला अधिकारी, मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मदद मांगी है. उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों पर मामले को लटकाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर निवासी प्रमोद झा ने जिला पदाधिकारी (डीएम), मुख्यमंत्री (सीएम) एवं भूमि सुधार व राजस्व मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजते हुए सरकारी सहयोग शिविर में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की लिखित शिकायत की है. पीड़ित ने अंचल कार्यालय के कर्मियों और अधिकारियों पर मामले को अटकाने और परेशान करने का सीधा आरोप लगाया है.

जमाबंदी को लेकर था आवेदन

प्रमोद झा ने अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वे कुल तीन भाई हैं और उनके पूजनीय पिताजी की मृत्यु हो चुकी है. पैतृक संपत्ति के नियमानुसार बंटवारे और दस्तावेज दुरुस्तीकरण के लिए उन्होंने बीते 26 मई को आयोजित सरकारी सहयोग शिविर में वीरपुर सीओ (अंचलाधिकारी) को एक आवेदन दिया था. इस आवेदन में उन्होंने अपनी जमीन की जमाबंदी तीनों भाइयों के नाम पर संयुक्त रूप से दर्ज करने का अनुरोध किया था.

कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

पीड़ित का कहना है कि शिविर में आवेदन जमा करने के बाद वे कई बार वीरपुर अंचल कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक उनके मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है और न ही कोई कार्रवाई शुरू की गई है. अंचल कार्यालय की इस उदासीनता से तंग आकर उन्होंने अब राज्य के उच्चाधिकारियों और विभागीय मंत्री से इस संबंध में संज्ञान लेने और उचित दंडात्मक व प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है.

Also Read: बेगूसराय: हत्या मामले में सात दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन