बरौनी श्वान दस्ते का सहायक सुरक्षा आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली की ली जानकारी

Author Niraj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

बरौनी आरपीएफ श्वान दास्ता का निरीक्षण करते सहायक निरीक्षक | Prabhat Khabar Network

सोनपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ श्वान दस्ते बरौनी का आकस्मिक निरीक्षण किया. उन्होंने श्वान दस्ते की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को विशेष बधाई दी गई.

विज्ञापन

Begusarai News: पूर्व-मध्य रेल, सोनपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त सह इंचार्ज ने शुक्रवार को आरपीएफ श्वान दस्ता बरौनी का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्वान दस्ते की कार्यप्रणाली, रख-रखाव, प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वास्थ्य और रख-रखाव की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान सभी श्वान और उनके हैंडलर पूरी तरह मुस्तैद और निर्धारित वर्दी में पाए गए. सहायक सुरक्षा आयुक्त ने श्वानों के स्वास्थ्य, उनके रहने वाले स्थान की साफ-सफाई और बेहतर रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सभी श्वानों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है और समय-समय पर उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है. अधिकारियों के अनुसार, सभी श्वान पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैयार हैं.

श्वानों की सूंघने की क्षमता का किया गया प्रदर्शन

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान श्वान दस्ते की कार्यक्षमता और सूंघने की क्षमता का संक्षिप्त प्रदर्शन भी कराया गया. इस दौरान श्वानों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसकी सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सराहना की.

उन्होंने श्वान दस्ते की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए.

गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को दी बधाई

निरीक्षण के दौरान ऑल इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली श्वान दस्ता बरौनी टीम के सदस्य अमीत कुमार सहित पूरी टीम को बधाई दी गई. अधिकारियों ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव सहित सभी पुलिस पदाधिकारी और आरपीएफ के महिला एवं पुरुष जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन