बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव, भोजन और मुआवजे की मांग, SDO ने सामुदायिक किचन शुरू कराने का दिया भरोसा
एसडीओ को मांग पत्र सौंपते भाकपा नेता | Prabhat Khabar Network
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहायता की मांग की है. इसमें सामुदायिक किचन, नाव, और मेडिकल उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल सचिव सह पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी बलिया को आवेदन सौंपकर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ एवं गंगा उफान से प्रभावित सैकड़ों परिवारों को होने वाली अपार क्षति की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
आपके शहर में
सामुदायिक किचन व नाव की मांग
उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सामुदायिक किचन, जिसमें सूखा, दाल, चावल, भोजन, खाना की व्यवस्था, समुचित नाव एवं मेडिकल उपचार की सुविधा, बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित रूप से ऊंचे स्थानों पर रखने की व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पालतू जानवर के लिए चारा एवं ऊंचे स्थानों पर रहने की व्यवस्था, अन्य प्रभावित समुदायों के चिन्हित स्थानों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की मांग की है.
खाद्यान्न व आवास मुआवजे की अपील
इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों का राशन कार्ड एवं आधार पर अंगूठे की समस्या के कारण जिनकी जांच नहीं हो पा रही है, उनके लिए 30 किग्रा चावल एवं 50 किग्रा गेहूं की व्यवस्था, बाढ़ के पानी से घर गिर गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान निर्माण हेतु ढाई लाख रुपया उपलब्ध कराने की मांग रखी.
Also Read : सुबह उठे तो घर और सामान सब डूबा मिला, बेगूसराय के 5 वार्डों में 2000 से ज्यादा घर बाढ़ की चपेट में
मुआवजे व बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण
गंगा और गंडक नदी में डूबने वालों के परिवारों को पांच लाख रुपये आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने और बाढ़ से टूटा सड़क, गैस पाइप, सिंचाई, पुल-पुलिया आदि के निर्माण की मांग की है.
एसडीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
एसडीओ ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए कहा कि शाम से हीराटोल और शालिग्रामी में सामुदायिक किचेन प्रारंभ कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए