बेगूसराय : शाम्हो में भीषण बाढ़, सड़कें डूबीं; नाव ही सहारा, अतिरिक्त नावों की मांग

विज्ञापन

नाव से आवागवन करते बाढ़ पीड़ित  | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड में आई भीषण बाढ़ ने संपूर्ण आबादी को प्रभावित कर दिया है. मुख्य सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं और लोगों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बची है. ग्रामीण जरूरत के हिसाब से नावों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Begusarai Flood : बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड में आई भीषण बाढ़ से प्रखंड की संपूर्ण आबादी प्रभावित है. मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं. लोगों के लिए एक मात्र नाव ही सहारा बचा है. हालांकि सीओ रजनीश कुमार ने कहा कि शाम्हो प्रखंड के जरूरत के अनुसार नावों का परिचालन कराया जा रहा है. अगले एक-दो दिनों में नावों की संख्या और बढ़ाई जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने की अतिरिक्त नावों की मांग

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से नावों की संख्या कम है. जिला प्रशासन को इस प्रखंड के लिए अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सके.

रात में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

इधर शाम्हो भाकपा अंचल मंत्री अशोक प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन से बिजली व्यवसथा को दुरूस्त रखने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दिन में तो किसी तरह लोग बाढ़ के पानी का सामना कर लेते हैं लेकिन रात के समय में बिजली नहीं रहने से लोगों को कीड़े-मकोड़े से लेकर अन्य समस्याएं उत्पन्न होती है.

Also Read : बेगूसराय : गंगा की तेज धारा में बिजली का पोल गिरा और नाव पलटी; आधा दर्जन लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

सूर्यगढ़ा ग्रिड से जोड़ने की मांग

उन्होंने तत्काल शाम्हो प्रखंड को सूर्यगढ़ा ग्रिड से जोड़ने की मांग की ताकि कम से कम रात के समय में लोगों को हलकान न होना पड़े.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन