बेगूसराय : 80% से ज्यादा घरों में घुसा गंगा का पानी, बलिया के दियारा में सैकड़ों परिवार बांध-स्कूल में शरण को मजबूर

Updated:
विज्ञापन

रसोई का खाना खाते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति पैदा कर दी है. 80% से अधिक घरों में पानी घुस जाने से सैकड़ों परिवार अपने घरों को छोड़कर सनहा गोरगमा बांध और सदानंदपुर हाई स्कूल के मैदान में शरण लिए हुए हैं. प्रशासन द्वारा सामुदायिक किचन और नावों का परिचालन शुरू किया गया है.

विज्ञापन

Begusarai Ganga Flood : बेगूसराय जिले के बलिया में बढ़ते गंगा के जलस्तर के बीच बाढ़ की स्थिति भयावह बनती जा रही है. दियारा क्षेत्र की चार पंचायतों के 80 फीसदी से अधिक घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. कई गांवों के लोग पलायन कर सनहा-गोरगमा बांध के चेचियाही ढाला, शादीपुर ढाला और तुलसीटोल ढाला सहित सदानंदपुर हाई स्कूल के मैदान में शरण लिये हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसमें ताजपुर पंचायत के मीरअलीपुर, ताजपुर, गोखलेनगर विष्णुपुर, शादीपुर, पहाड़पुर पंचायत के पहाड़पुर, नौरंगा, हनुमाननगर, परमानंदपुर पंचायत के सोनदीपी, कमालपुर, सोनवर्षा, हसनपुर, किशनपुर, लाल दियारा सहित कई गांवों के पशुपालक किसान एवं कई महादलित परिवार के लोग शामिल हैं.

गांव में घुसा बाढ़ का पानी और सुरक्षित स्थान पर बंधे पशु
गांव में घुसा बाढ़ का पानी और सुरक्षित स्थान पर बंधे पशु

दर्जनों पशुपालक किसान फतेहपुर पंचायत के उच्च विद्यालय सदानंदपुर के मैदान में भी शरण लिये हुये हैं. इन परिवारों के बीच सीओ आकाश कुमार के द्वारा शुक्रवार एवं शनिवार को करीब 400 पोलीथीन सीट का वितरण किया गया है. इस दौरान जदयू नेता मृत्यंजय कुमार भी मौजुद थे.

तीन सामुदायिक किचन शुरू

सनहा-गोरगामा बांध पर शरण लिये बाढ़ पीडि़त एवं पशुपालक किसानों के लिये स्थानीय प्रशासन के द्वारा तीन जगहों पर शनिवार की सुबह से सामुदायिक किचन शुरू की गयी है. जिसमें चेचियाही ढाला के समीप मध्य विद्यालय केशवनगर, शादीपुर बांध पर एवं तुलसी टोल ढाला के समीप बाढ़ पीडि़तों को भोजन बनाकर खिलाया जा रहा है.

View on Instagram

जहां नगर परिषद के पानी टंकी से शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गयी है. साथ ही रौशनी की भी व्यवस्था बांध पर शरण लिये हुये लोगों के बीच कर दी गयी है.

33 नावों का परिचालन शुरू

बाढ़ की विभिषिका को देखते हुये स्थानीय प्रशासन के द्वारा गांवों में नावों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. शनिवार की शाम तक चार पंचायतों के दर्जन भर से अधिक गांवों में कुल 33 नावों का परिचालन कराने की बात सीओ आकाश कुमार के द्वारा बताया गया है. साथ ही तीन जगहों पर मेडिकल कैंप व पशुचारे का भी वितरण शुरू कर दिया गया है.

एसडीओ ने चखा भोजन

क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को आइएएस सह एसडीओ अजय यादव ने सनहा-गोरगामा बांध के मध्य विद्यालय केशव नगर में बाढ़ पीडि़तों के लिये चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई में खिचडी़ चोखा खाकर देखा. खाने के बाद उन्होंने संतोष जाहिर किया. इस दौरान वे तुलसीटोल, शादीपुर एवं चेचियाही ढाला पर पहुंचकर जलस्तर का जायजा भी लिया. साथ ही बांध पर शरण लिये हुये बाढ़ पीडि़तों से कुशल क्षेम भी पूछा.

Also Read : बेगूसराय : गंगा की तेज धारा में बिजली का पोल गिरा और नाव पलटी; आधा दर्जन लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

सामुदायिक रसोई की मांग

बाढ़ की विभीषिका झेल रहे दियारा वासियों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही है. शनिवार को भी जलस्तर में वृद्धि जारी है. इसको लेकर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सह ताजपुर पंचायत के मुखिया शिवनंदन कुमार, प्रखंड प्रमुख ममता देवी, पंसस सुभाष राय ने स्थानीय प्रशासन से गांवों में रह रहे लोगों के लिये वार्ड स्तर पर सामुदायिक रसोई चलाने, पोलीथीन सीट का वितरण करने की मांग की है.

रसोई का खाना खाते एसडीओ, बांध पर शरण लिये पशुपालक | Prabhat Khabar Network
बांध पर शरण लिये पशुपालक | Prabhat Khabar Network

साथ ही भाकपा अंचल मंत्री सनोज सरोज ने भी बाढ़ के पानी के बीच गांवों में रह रहे लोगों के लिये सामुदायिक रसोई चलाने के साथ सभी सुबिधाएं देने की मांग की है.

भीषण आपदा की घडी़ में ताजपुर पंचायत के केन्द्र संख्या 87 की सेविका के द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के जिनके घर में पानी प्रवेश कर गया. वहां खाना बनाकर नाव से घर-घर खाना पहुंचाने का काम कर रही है. जिसकी क्षेत्र में लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन