बेगूसराय : सिमरिया घाट में घर-खेत डूबे, श्मशान घाट की सड़क भी पानी में; बाढ़ के डर से ऊंचे स्थानों पर जा रहे लोग
सिमरिया घाट बिंदटोली में बाढ़ का पानी घुसा, लोग पलायन को हो रहें हैं मजबूर
बेगूसराय के सिमरिया घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से बिंदटोली और मल्हीपुर के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क भी जलमग्न हो गई है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Simaria Ghat Ganga Flood : बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट में गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से सिमरिया घाट बिंदटोली और मल्हीपुर बिंद टोली के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जिसके चलते ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है.
आपके शहर में
8 वार्डों में घुसा बाढ़ का पानी
मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य रौदी कुमार ने बताया कि मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 व 15 के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. इसी के साथ किसानों के सैकड़ों एकड़ मे लगी खेतों में बाढ का पानी आ जाने से लगी फसल डूब गयी है. गंगा के इस रूप को देखकर लोगों में दहशत फैल रही है.
शव यात्रा और अंतिम संस्कार में फजीहत
श्मशान घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बाढ का पानी फैल गया है. ऐसी हालत में सबसे ज्यादा फजीहत शव का अंतिम संस्कार समेत अन्य अनुष्ठान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शव यात्रियों को अब गंगातट के पश्चिम रामघाट की ओर जाना पड़ रहा है.
प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीणों में आक्रोश
उन्होंने बताया कि विगत दो दिनों से हालात तेजी से बिगड़े हैं और पानी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मदद करने की बात तो दूर देखने तक नहीं आये हैं.
Also Read : सुबह उठे तो घर और सामान सब डूबा मिला, बेगूसराय के 5 वार्डों में 2000 से ज्यादा घर बाढ़ की चपेट में
वहीं पूर्व मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद घर डूबे, चूल्हे बूझे और आंखों में दहशत समेटे लोगा ऊंचे स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं.
मवेशी चारा व शौचालय की गंभीर समस्या
सबसे ज्यादा परेशानी मवेशी के लिए चारा और लोगों के लिए शौचालय जाने में परेशानी बढ़ गयी है. उन्होंने बताया कि यहां के हालात की जानकारी बरौनी अंचल के राजस्व पदाधिकारी को दी गयी है.
उन्होंने संबंधित कर्मचारी को भेजकर हालात का जायजा लेने और जरूरत के हिसाब से आगे की समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए