बेगूसराय में चलते-चलते बनी आग का गोला बाइक, परिवार ने कूदकर बचाई जान

Author Vikash Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय में चलते-चलते बनी आग का गोला बाइक, परिवार ने कूदकर बचाई जान

बेगूसराय में एनएच-31 पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। जानिए पूरी घटना की जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय में सोमवार रात एक चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई.एनएच-31 पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि बाइक सवार की सतर्कता और सूझबूझ से उसकी पत्नी और बच्चों की जान बच गई.नगर थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे.ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी के पास पहुंचते ही बाइक के इंजन से धुआं निकलने लगा.धुआं देखकर विजय कुमार ने तुरंत बाइक सड़क किनारे रोक दी और पत्नी-बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.इसी दौरान बाइक में अचानक तेज लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई.चलती सड़क पर बाइक जलने से एनएच-31 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया.आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और वाहनों की रफ्तार थम गई.स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने पानी लाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी.फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी.शुरुआती आशंका है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीक के कारण यह हादसा हुआ होगा.सबसे राहत की बात यह रही कि बाइक पर सवार पति,पत्नी और बच्चे समय रहते उतर गए,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों के बीच इस हादसे की चर्चा होती रही.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन