ePaper

अंडर-19 क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचीं बेगूसराय व डंडारी क्रिकेट क्लब की टीमें

Updated at : 23 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचीं बेगूसराय व डंडारी क्रिकेट क्लब की टीमें

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट मुकाबले के नौवें दिन शुक्रवार को बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम और डंडारी क्रिकेट क्लब टीम विजयी रही.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट मुकाबले के नौवें दिन शुक्रवार को बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम और डंडारी क्रिकेट क्लब टीम विजयी रही. बेगूसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को पांच विकेटों से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसमें सर्वाधिक गुलशन ने 35 और केपी ने 27 रनों की पारी खेली. वहीं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सौरव ने तीन विकेट और हर्ष ने दो विकेट झटके दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 22 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. जिसमें हर्ष ने 35 और जयंत ने 22 रनों का योगदान दिया. वहीं बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुलशन और अमन ने दो-दो विकेट झटके. हर्ष वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दिया. डंडारी क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 86 रनों से हराया दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला फ़र्टिलाइज़र के मैदान पर डंडारी क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें डंडारी क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 86 रन से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में सात विकेट खोकर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन का योगदान आशीष ब्राह्मण ने 106 गेंद में 139 रन की पारी खेली. वही उनका साथ देते हुए दरोगा भारद्वाज ने 83 रन का योगदान दिया, जबकि दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हर्ष ने दो और धर्मवीर ने एक विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब 39 ओवर में 237 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जिसमें हर्ष ने 69 और चंदन ने 54 रनों का योगदान दिया. वही डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बर्मन ने चार और देवराज ने दो विकेट प्राप्त किया. शानदार ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करने के लिए आशीष ब्राह्मण को मैंने द मैच का पुरस्कार दिया गया. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दी कि बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला 24 जनवरी को खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन