बरौनी फुलवड़िया क्षेत्र में नो एंट्री बेअसर प्रमुख बाजारों में रोज लग रहा जाम

Author Niraj Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बरौनी मिरचैया चौक एवं वाटिका चौक के बीच जाम की स्थिति | Prabhat Khabar Network

बरौनी मिरचैया चौक एवं वाटिका चौक के बीच जाम की स्थिति | Prabhat Khabar Network

बरौनी और फुलवड़िया बाजार में नो एंट्री के नियमों का पालन नहीं होने से भीषण जाम लग रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी नगर परिषद के ताराअड्डा से फुलवड़िया बाजार होते हुए आलूचट्टी बाजार से मिरचईया चौक, राजेंद्र रोड से वाटिका चौक नो एंट्री नियम का पालन नहीं होने से प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है. इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एसडीओ के निर्देश पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक नो-एंट्री लागू है. इसका उद्देश्य बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही रोककर जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाना है. लेकिन हकीकत में इस नो एंट्री नियम का पालन नहीं हो रहा है. और इस कारण लोगों को रोजाना भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक नो एंट्री के नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित समय में ही सड़क पर वाहन लेकर प्रवेश करते हैं. नियमों का उल्लंघन होने से फुलवड़िया बाजार, ताराअड्डा और मिरचईया चौक, राजेंद्र रोड,वाटिका एवं सिंधिया चौक के पास मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगती है. इससे आम राहगीरों, दुकानदारों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. शाम के समय बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भीड़ और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है. कई बार छोटे वाहन और एंबुलेंस तक जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नियमित कार्रवाई की जाए, तो इस मार्ग पर जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है. लोगों ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि प्रतिबंधित समय में लगातार निगरानी रखी जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को रोजाना जाम की समस्या से राहत मिल सके.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन