ePaper

रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में ऑन द स्पॉट 181 युवाओं को मिला रोजगार

Updated at : 24 Dec 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में ऑन द स्पॉट 181 युवाओं को मिला रोजगार

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका चेरियाबरियारपुर द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका चेरियाबरियारपुर द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला का उद्घाटन मंझौल अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अतहर हुसैन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कुमार, वाइपी प्रिंस कुमार, सीएलएफ की अध्यक्षता बेबी देवी सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया. इस दौरान दीदियों ने आगत अतिथियों का स्वागत पौधा प्रदान कर एवं स्वागत गीत से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका के बीपीएम अमित कुमार एवं मंच संचालन रोजगार प्रबंधक सुधीर कुमार ने किया. उद्घाटन उपरांत अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जीविका की तारीफ करते हुए कहा कि जीविका अपने आप में मिसाल है. रोजगार की बात हो या स्वरोजगार की या फिर महिला सशक्तीकरण की सब में जीविका ने उत्कृष्ट कार्य किया है. श्री कुमार जीविका दीदियों की कार्यशैली को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि घर के संचालन के साथ समुदाय के हित के लिए कार्य प्रशंसा योग्य है. उन्होंने ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला को एक बड़ा कदम करार दिया. बीडीओ निरंजन कुमार ने रोजगार मेला को एक बेहतर पहल बताते हुए स्थानीय बेरोजगार युवक युवतियों को इसका लाभ लेने की अपील की. बीपीएम अमित कुमार ने जीविका की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर अतिथियों ने नियोक्ता कंपनियों के स्टालों का निरीक्षण किया. एवं विभिन्न कंपनियों में नियोजित अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया. इस अवसर पर कुल 1093 युवाओं का निबंधन किया गया. वहीं, 181 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया. स्वरोजगार के लिए 147 एवं प्रशिक्षण के लिए 92 युवाओं को पंजीकृत किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में जीविका के सामुदायिक समन्वयक अभिज्ञान राजन, राजेश कुमार, कन्हैया कुमार, मो हैदर, रानी कुमारी, पूनम कुमारी, लेखापाल संजय कुमार, कार्यालय सहायक अमरजीत कुमार भगत ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया. धन्यवाद ज्ञापन जीविका के संचार प्रबंधक राजीव रंजन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन