बेगूसराय की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का को मिली 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति, सरकार की पहल से खिलाड़ियों में उत्साह

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

अनुष्का कुमारी का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय की युवा कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का कुमारी को बिहार सरकार से 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिली है. यह आर्थिक सहायता उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल सामग्री और शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी. सरकार की इस पहल से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है.

विज्ञापन

Begusarai News: बिहार सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड (शोकहार दो) निवासी राजेश राम की पुत्री तथा 'नेशनल स्पोर्ट्स क्लब बरौनी' की प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का कुमारी को 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है.

विज्ञापन

उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अनुष्का कुमारी को यह सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बिना किसी आर्थिक तंगी के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में भागीदारी और शिक्षा जारी रखने में सहयोग देना है. राज्य सरकार की इस प्रकार की पहल का मकसद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित कर सकें.

मशाल और स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में किया था शानदार प्रदर्शन

अनुष्का कुमारी ने मशाल कबड्डी प्रतियोगिता तथा स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. इसी उत्कृष्ट उपलब्धि को देखते हुए बिहार सरकार ने उन्हें इस प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है. छात्रवृत्ति मिलने पर आभार जताते हुए अनुष्का ने कहा कि यह मदद उनके लिए एक नई प्रेरणा है, जिसका उपयोग वे अपनी फिटनेस, बेहतर ट्रेनिंग और आगामी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में करेंगी.

खेल संघ और स्थानीय गणमान्य लोगों ने जताई खुशी

बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव सरोज कुमार, चेयरमैन श्याम नंदन सिंह और क्लब अध्यक्ष बाबू साहेब मिश्र ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य में खेल संस्कृति मजबूत होगी. इसके अलावा भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य, डॉ. अजीत कुमार, फूल कुमार चौधरी, आलोक कुमार, डॉ. चंद्रभूषण त्रिवेदी, दीपक कुमार, अमोल मिश्रा, सौरभ कुमार, रौशन कुमार और संजय सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन