बेगूसराय : 17 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, डंडारी मंडल की बैठक में बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

डंडारी में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा डंडारी मंडल ने 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान 2026 की तैयारियों के लिए एक बैठक आयोजित की. इस अभियान का उद्देश्य जन सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है.

विज्ञापन

Begusarai News : सेवा संकल्प अभियान 2026 को सफल बनाने को लेकर भाजपा डंडारी मंडल के सदस्यों की बैठक भाजपा कार्यालय बलहा में सम्पन्न हुआ. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय तांती ने किया.

विज्ञापन

इस बैठक में उपस्थित भाजपा राज्य परिषद के सदस्य सह बखरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान ने कहा कि जन सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ सेवा समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए ही भाजपा द्वारा यह सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. इसके अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

अभियान की रूपरेखा

बेगूसराय भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमित कुमार गुड्डू ने कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा.

विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पुरुषोत्तम प्यारे ने कहा इस अभियान के तहत नमो सेवा गाथा, सपनों का भारत, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान और सेवा हेतु अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे. उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की.

उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य कुमुद पोद्दार, मंडल महामंत्री लल्लू सिंह, पारस साह, नीतीश शर्मा, दीपक कुमार बिपिन सिंह, संजीत सिंह, अमित कुमार, विभीषण सिंह आदि लोग मौजूद थे.

कार्यकर्ताओं से अपील

बैठक के दौरान नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन