बेगूसराय : 501 कन्याओं की कलश यात्रा से गूंजा पबड़ा गांव, पहली बार हो रहा गणेश महोत्सव; गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल कन्याएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के पबड़ा गांव में 501 कुमारी कन्याओं की कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री गणेश पूजन उत्सव एवं मेले का भव्य शुभारंभ हुआ. यह अनूठा उत्सव गांव में पहली बार आयोजित हो रहा है.

विज्ञापन

बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के पबड़ा गांव में पहली बार आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्री गणेश पूजन उत्सव एवं मेला समारोह का भव्य आगाज 501 कुमारी कन्याओं की कलश यात्रा के साथ हुआ. जानकारी के अनुसार कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा पबड़ा गांव भक्तिमय हो उठा.

विज्ञापन

गांव की गलियों से गुजरती कलश यात्रा ने आयोजन की भव्यता का एहसास करा दिया. इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. महोत्सव के शुभारंभ पर 501 कुमारी कन्याओं ने पारंपरिक रूप से कलश धारण कर भव्य यात्रा निकाली। यात्रा पबड़ा घाट स्थित शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन पूजा स्थल पर पहुंची.

भव्य पूजा और मेला परिसर

पबड़ा घाट स्थित शिव मंदिर के समीप श्री गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. पूजा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है. मेला परिसर में बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन के लिए झूले, मीना बाजार सहित कई आकर्षण लगाए जा रहे हैं. धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए अलग मंच तैयार किया गया है.

प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था

महोत्सव में संभावित भीड़ के मद्देनजर मंझौल अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर पूजा एवं मेला क्षेत्र में कुल 12 संवेदनशील प्वाइंट चिह्नित कर वहां पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं विधि-व्यवस्था विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

गणेश महाआरती और अतिथि

आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया महोत्सव का सबसे खास आकर्षण गंगा आरती की तर्ज पर होने वाली भव्य गणेश महाआरती होगी. 14 सितंबर की शाम विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.

सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता

युवा उत्सव मंच पबड़ा के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 से 16 सितंबर तक पूजनोत्सव चलेगा और 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. पबड़ा में पहली बार हो रहा यह गणेश महोत्सव गांव के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को एक मंच पर जोड़ने वाला सामाजिक एकजुटता का उत्सव बनता दिख रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन