बेगूसराय पावर हाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय पवार हाउस में आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय पावर हाउस परिसर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड जल गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और तकनीकी टीम इसे दुरुस्त करने में जुटी है.

विज्ञापन

Begusarai Power House Fire : बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई के दौरान शुक्रवार को बेगूसराय के पावर हाउस परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. देखते ही देखते निकली चिंगारी ने विकराल आग का रूप ले लिया.

विज्ञापन

आग की चपेट में आने से बरौनी-2 फीडर से जुड़ा पावर ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभागीय तकनीकी टीम मौके पर जुटी हुई है.

शॉर्ट सर्किट और भीषण आग

बिजली विभाग की टीम पावर हाउस परिसर में मेंटेनेंस कार्य के साथ हाई वोल्टेज लाइन के आसपास फैली पेड़ों की टहनियों की छंटाई कर रही थी. इसी दौरान अचानक बिजली के तारों के बीच जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ.

इसके बाद तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं. कुछ ही देर में आग ने स्विचयार्ड को भी अपनी चपेट में ले लिया. अचानक हुए धमाके और पावर हाउस से उठते धुएं को देखकर वहां मौजूद कर्मियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

अग्निशमन दल की कार्रवाई

घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बिजली विभाग के कर्मियों के साथ अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया.

पावर ग्रिड के स्ट्रक्चर के बीच से उठ रही आग की लपटों और धुएं पर पानी की बौछार तथा अग्निशमन उपकरणों की मदद से काबू पाने का प्रयास किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका, हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर का बड़ा हिस्सा जल चुका था.

Also Read : बेगूसराय : समस्तीपुर जेल से निकलते ही घर पहुंचा था शातिर, गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला; आरोपी समेत चार गिरफ्तार

विद्युत आपूर्ति ठप और परेशानी

बरौनी-2 ब्रेकर में खराबी और स्विचयार्ड के क्षतिग्रस्त होने के कारण एहतियातन सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई. बिजली गुल रहने से उमस और भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

1 ट्रांसफर में लगी आग  2 बेगूसराय पवार हाउस में आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी | Prabhat Khabar Network
ट्रांसफार्मर में लगी आग

मरम्मत कार्य जारी

घटना के बाद विभाग की तकनीकी टीम क्षतिग्रस्त उपकरणों की जांच और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के काम में जुटी है. हालांकि, बिजली आपूर्ति पूरी तरह कब तक बहाल होगी, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन