पर्चा की जमीन पर पीएम आवास योजना का घर निर्माण कराने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 May 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
पर्चा की जमीन पर पीएम आवास योजना का घर निर्माण कराने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत चार के अंतर्गत पन्नापुर निवासी मनेश तांती ने अपने पर्चा की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाने में कुछ लोगों द्वारा अवरोध पैदा करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मटिहानी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

विज्ञापन

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत चार के अंतर्गत पन्नापुर निवासी मनेश तांती ने अपने पर्चा की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाने में कुछ लोगों द्वारा अवरोध पैदा करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मटिहानी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिक कि में बताया गया है कि मनेश तांती को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने हेतु विभाग के द्वारा राशि दी गयी. मनेश तांती अपने पर्चे के जमीन पर घर बनाना प्रारंभ किया, तो पड़ोसी सुरेंद्र तांती घर बनाने से रोक दिया. मामला मटिहानी अंचलाधिकारी के जनता दरबार तक पहुंचा और वहां अंचलाधिकारी के द्वारा मनेश तांती को कागजी प्रक्रिया पुरा करते हुए उक्त जमीन पर घर बनाने का आदेश दिया गया. आदेश प्राप्ति के बाद मनेश तांती ने उक्त जमीन पर लिंटर तक घर का निर्माण किया. शुक्रवार को पन्नापुर निवासी सुरेंद्र तांती, सविता देवी, ललिता देवी, रंजीत कुमार सभी एक साथ होकर मनेश तांती के घर पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे साथ ही मजदूर को भी भगा दिया. जब मनेश तांती के परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, तो उनलोगों के द्वारा बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दिया गया. जिसमें मनेश तांती के पोता रोशन कुमार का सिर फाड़ दिया. इसके अलावा मनेश तांती एवं मनेश तांती के पुत्र वधू के साथ भी गाली गलौज और मारपीट किया. प्राथमिकी में जेवर छीनने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना मटिहानी थाना के 112 टीम को दी गयी, फिर थाना पर जाकर आवेदन भी दिया. उसके बाद सुरेंद्र तांती के परिवार के लोग और अधिक आक्रोशित होकर पुनः शुक्रवार की रात्रि में मारपीट की घटना को अंजाम दिया. उनलोगों ने बताया कि सुरेंद्र तांती के परिजनों के डर से हमलोग घर छोड़कर दूसरे जगह शरण लिए हुए हैं. मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है. दो बार पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर गया भी है. कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन