पंचायत समिति अंश की राशि मनमाने ढंग से खर्च करने का आरोप लगा डीएम को सौंपा आवेदन

प्रखंड में पंचायत समिति अंश की विभिन्न मद से प्राप्त होने वाली राशि का क्रियान्वयन गलत ढंग से करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख एवं प्रखंड-विकास पदाधिकारी के विरुद्ध जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है.
चेरियाबरियारपुर. प्रखंड में पंचायत समिति अंश की विभिन्न मद से प्राप्त होने वाली राशि का क्रियान्वयन गलत ढंग से करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख एवं प्रखंड-विकास पदाधिकारी के विरुद्ध जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है. उक्त आवेदन में बताया गया है कि पंचायत समिति की सामान्य एवं विशेष वैठक में पंचायत समितियों के द्वारा लिए गए प्रस्ताव के अनुरूप प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा योजनाओ का क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है. पंचायत समिति की बैठक बुलाए जाने पर प्रमुख के द्वारा सहयोगात्मक रवैया नही अपनाई जाती है. कुछ बैठक में प्रमुख की उपस्थिति नहीं होती है. लेकिन बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख की आपसी मिली भगत होने के कारण चंद पंचायत समिति सदस्यों को सारी राशि, योजना हेतु प्रदान कर दी जाती है. बताया गया है कि अभी हाल ही में षष्टम वित्त द्वारा प्राप्त राशि का आवंटन कुछ सदस्यों में ही कर दी गई. अधिकांश सदस्यों को योजना आवंटन के लाभ से वंचित कर दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा योजना के क्रियान्वयन के उपरान्त भेन्डर को प्राप्त होने वाली राशि भी स्वयं के प्रयोग में कर ली जाती है. कार्य करने वाली एजेंसी चार-चार महीने तक पदाधिकारी भेन्डर से राशि मांग किये जाने पर भी उन्हें नहीं सौंपते हैं. कुछ ऐसे पंचायत समिति सदस्य हैं जिनके आवंटित योजना का क्रियान्वयन प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा स्वयं संचालित कर लिया जाता है. पंचायत समिति की अनुशंसित योजना में पंचायत समिति सदस्य को इसकी कोई सुचना नही दी जाती है. ऐसे में अनुशंषित पंचायत समिति के द्वारा अपनी खुद की राशी लगाकर कार्य एजेंसी के द्वारा कार्य पूरा कराया जाता है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सारी राशि स्वयं रख लेते है. ज्ञात हो कि पूर्व में प्रमुख एवं उपप्रमुख के द्वारा पंचायत समिति के बैठक में बिना प्रस्ताव लिए जबरन राशि का प्रयोग एसी एवं कैमरा के रूप में कर लिया गया. पंचायत समिति के द्वारा वैठक में इस प्रकार के उपस्कर को लगाने के लिए एक मुस्त सभी सरदयों ने प्रस्ताव पारित नहीं किया. वहीं पंसस अजय कुमार शर्मा, रामजतन साह, मनोज भारती, मो शाकिर, सरस्वती देवी, विकास कुमार, नीतू देवी एवं मालती देवी ने आवेदन में पंचायत समिति को योजना की राशि बराबर बराबर देने की मांग की है. तथा पुराने कार्य योजाना की जांच स्वयं या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से करवाने की मांग की है. ताकि धरना प्रदर्शन की नौबत उत्पन्न नहीं हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




