YRKKH: मायरा-मुक्ति की लड़ाई ने बढ़ाया ड्रामा, स्कूल में मचा हंगामा

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Feb 2026 12:15 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा स्कूल जाती है. स्कूल में उसे पता चलता है कि मायरा और मुक्ति के बीच लड़ाई हुई है. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा आठ साल बाद आमने-सामने होंगे.

विज्ञापन

YRKKH: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, मनीषा से पूछती हैं कि आखिर अरमान ने सबको एक साथ क्यों बुलाया है. अरमान बताता है कि मायरा अपने परिवार से बात करना चाहती है. सभी सदस्य मायरा से बात करने के लिए उत्साहित दिखते हैं. मायरा भी अपने अंदाज में सबको समझाती है और खास तौर पर माधव से कहती है कि वे अरमान पर नाराज न हों. स्कूल में मायरा परिवार से बात कर ही रही होती है कि मुक्ति कॉल काट देती है. वह कहती है कि बाकी बच्चों को भी फोन यूज करना है. मायरा को यह बात बुरी लगती है और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. मामला इतना बढ़ता है कि मैट्रन को बीच-बचाव करना पड़ता है.

कॉल कटने से अरमान हुआ परेशान

अरमान को कॉल कटने की खबर मिलती है तो वह बेचैन हो उठता है. तान्या उसे समझाने की कोशिश करती है कि शायद समय खत्म हो गया होगा, लेकिन अरमान को शक होता है कि कुछ गड़बड़ है. इसी बीच मुक्ति, अभीरा से मिलती है और अपने दिल की बात कहती है. दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति के बीच की नाराजगी बहुत बढ़ जाती है. दोनों के बीच हाथापाई होती है. इस वजह से प्रिंसिपल, अभीरा और अरमान को स्कूल बुलाकर बताती हैं कि मायरा और मुक्ति के बीच झगड़ा हुआ है. यह सुनकर अरमान हैरान रह जाता है, जबकि कावेरी मुक्ति का नाम सुनकर चौंक जाती है.

आठ साल बाद होगी अभीरा से अरमान की मुलाकात

प्रिंसिपल से मुलाकात के दौरान अभीरा दोनों बच्चियों की ओर से माफी मांगती है. प्रिंसिपल कहती है कि वह मायरा के लिए क्यों माफी मांग रही. अभीरा कहती है कि मायरा उसकी बेटी की उम्र की है और इसलिए वह उससे माफी मांग रही है. प्रिंसिपल के ऑफिस से बाहर निकलने पर अभीरा तय करती है कि वह न अरमान से मिलेगी और न ही मायरा से. जैसे ही मायरा की नजर अभीरा पर पड़ती है, वह दौड़कर उसे गले लगा लेती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान की गाड़ी खराब हो जाती है और वह मैकेनिक को खोजता है. इस दौरान वह अभीरा के गैराज पहुंचता है. दोनों आठ साल बाद एक-दूसरे को देखते हैं और चौंक जाते हैं.

यह भी पढ़ेंYRKKH: अभीरा-अरमान की दूरी बढ़ी, इस नाम से मुक्‍ति को आया पैनिक अटैक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola