YRKKH: अभीरा-अरमान की दूरी बढ़ी, इस नाम से मुक्ति को आया पैनिक अटैक
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Feb 2026 11:11 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा पोद्दार नाम सुनते ही मुक्ति को पैनिक अटैक आ जाता है. अभीरा फैसला करती है कि दोनों की भलाई के लिए उसे दूरी बनाए रखनी होगी.
YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा की नजर मायरा पर पड़ती है. उसे देखते ही उसके मन में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. उसे वो पल याद आता है जब अरमान ने कहा था कि अगर वह मायरा की खुशी चाहती है तो उससे दूर रहे. अभीरा वहां से चली जाती है। अकेले में रोती है. उसे एहसास होता है कि शायद मायरा की नफरत समय के साथ और बढ़ गई है. वह तय करती है कि वह अब उसके सामने नहीं आएगी. दूसरी तरफ अभीरा की ओर से भेजा गया खाना पाकर मुक्ति खुश हो जाती है. तभी मायरा उससे टकरा जाती है और डिब्बा नीचे गिर जाता है. मुक्ति मायरा को मना करती है कि वह उसकी मां की भेजी चीजों को हाथ न लगाए.
मायरा पोद्दार नाम सुनते ही मुक्ति को आया पैनिक अटैक
मैट्रन मायरा पोद्दार का नाम पुकारती है. यह नाम सुनते ही मुक्ति बेचैन हो उठती है और उसे अपने पास्ट की कुछ झलकियां याद आने लगती है. वह घबरा जाती है और उसे पैनिक अटैक आ जाता है. अभीरा मन ही मन सोचती है कि अच्छा है मुक्ति को सब याद नहीं है, वरना हालात और बिगड़ सकते थे. वह तय करती है कि उसकी दोनों बेटियों की सुरक्षा के लिए उसे दूरी बनाए रखना ही होगा. दूसरी तरफ तान्या काम पर ध्यान नहीं लगा पा रही है और वह मनोज से पेपर्स संभालने को कहती हैय मनोज समझ जाता है कि वह कृष को लेकर परेशान है. मनोज उसे समझाता है कि कृष को एक मौका देना चाहिए.
अभीरा और अरमान सालों बाद मिलेंगे
एपिसोड के अंत में अभीरा और अरमान दोनों एक-दूसरे को याद करते हैं. दोनों के मन में गुस्सा और दर्द भरा है. अभीरा, अरमान को उसके फैसलों के लिए दोष देती है और कहती है कि मायरा की तकलीफ का कारण वही है. वहीं अरमान तंज कसता है कि वह अपनी बेटी की जगह किसी और की बेटी को संभालने में लगी है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान की कार पंक्चर हो जाती है और वह अभिरा के गैराज में पहुंच जाता है. अभीरा और अरमान एक दूसरे को देखकर चौंक जाते हैं.
यह भी पढ़ें- YRKKH: मायरा-मुक्ति को मिला एक कमरा, पहले ही दिन से शुरू हुई हॉस्टल वाली दुश्मनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










