YRKKH: मायरा-मुक्ति को मिला एक कमरा, पहले ही दिन से शुरू हुई हॉस्टल वाली दुश्मनी
Published by : Aniket Kumar Updated At : 19 Feb 2026 11:41 AM
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा
YRKKH: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल में मायरा और मुक्ति की दुश्मनी बढ़ती जा रही है. लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि हॉस्टल रूम शेयर करने से टकराव और तेज हो जाएगा. इसी बीच अरमान और अभिरा अंधेरे में आमने-सामने आ जाएंगे, लेकिन एक-दूसरे को देख नहीं पाते हैं. इस सब के बीच कहानी नया मोड़ लेती है. पढे़ं पूरा अपडेट…
YRKKH: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे के मूड में है. कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ गई है जहां आठ साल से अलग रह रहे अभिरा और अरमान की राहें टकराने वाली हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि असली टकराव मायरा और मुक्ति के बीच पहले ही शुरू हो चुका है. दरअसल, मायरा और मुक्ति एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और पहले ही दिन दोनों के बीच अनबन शुरू हो जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दोनों को एक ही हॉस्टल रूम अलॉट होता है. जैसे ही मुक्ति कमरे में जाती है और मायरा को देखती है, वह चौंक जाती है. ऊपर से दोनों के बेड भी साथ-साथ मिल जाते हैं. ये बात दोनों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. शुरुआत से ही दोनों एक-दूसरे को ताने मारती नजर आएंगी.
क्लास में भी दोनों के बीच टशन जारी
मायरा का नाम सुनते ही मुक्ति को कुछ पुरानी बातें याद आती हैं, लेकिन वह उन यादों को नजरअंदाज कर क्लास के लिए निकल जाती है. वहीं क्लास में भी दोनों का टशन जारी रहता है. इधर घर पर अभिरा और अरमान, मायरा और मुक्ति के बिना घर लौटने का फैसला नहीं करते और खुद को काम में झोंक देते हैं. दूसरी तरफ काजल, तान्या से कृष के साथ रिश्ता सुधारने को लेकर बात करती है. इसी दौरान वह तान्या से प्रेग्नेंसी रोकने वाली दवा के बारे में सवाल कर बैठती है. बस फिर क्या था, दोनों के बीच हल्की बहस हो जाती है और तान्या नाराज होकर चली जाती है.
टीचर की भी बात नहीं मानती हैं मायरा-मुक्ति
स्कूल में मायरा और मुक्ति का झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि टीचर को बीच में आना पड़ता है. दोनों टीचर की बात भी नहीं मानतीं और जमकर बहस करती हैं. आखिरकार टीचर उन्हें डांट लगाकर एक-दूसरे से माफी मंगवाती है. उधर अरमान पोद्दार फर्म के काम में जुटा है. वह एक जरूरी डॉक्यूमेंट में कृष की गलती पकड़ लेता है और संजय फूफा सा के सामने ही उसे डांट देता है. इतना ही नहीं, वह कृष को घर भेज देता है और खुद सारा काम संभालने का फैसला करता है. अभिरा भी गैराज में दिन-रात मेहनत करती दिखेगी. काका उसे घर ले जाने आते हैं, लेकिन वह काम छोड़ने से मना कर देती है.
अंधेरे कमरे में आमने-सामने हुए अरमान-अभिरा
हॉस्टल में डिनर टाइम पर भी मायरा और मुक्ति का मूड ठीक नहीं होता. हेल्दी खाना देखकर दोनों मुंह बना लेती हैं और ठीक से खाना भी नहीं खातीं. अब सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अरमान मायरा के हॉस्टल पहुंच जाता है. वह वहां फ्यूज उड़ा देता है ताकि मायरा से मिल सके. इसी दौरान अभिरा भी वहां पहुंच जाती है. अंधेरे कमरे में अरमान और अभिरा आमने-सामने तो होते हैं, लेकिन एक-दूसरे को देख नहीं पाते. दोनों को एहसास है कि कमरे में कोई और मौजूद है, लेकिन पहचान नहीं पाते. कुछ देर की खामोशी के बाद अरमान वहां से चला जाता है और यहीं से कहानी एक नए मोड़ की ओर बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: YRKKH: मायरा और मुक्ति की जिंदगी में नए कैरेक्टर की एंट्री, खुलेंगे कई पुराने राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










