हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा आलोक धाम, श्रावणी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला का उद्घाटन करते जिला पार्षद | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला का उद्घाटन करते जिला पार्षद

साहेबपुरकमाल के आलोक धाम में सावन के अवसर पर श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन हुआ. शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध आलोक धाम परोरा में सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले एक माह के श्रावणी मेले का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए.

जिला पार्षद ने श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सबसे बड़ी ताकत

मेले का उद्घाटन करते हुए जिला पार्षद ममता देवी ने कहा कि सावन माह में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त आलोक धाम पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि परोरा के ग्रामीण वर्षों से सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करते आ रहे हैं, जिसके कारण अब तक भीड़ के बावजूद भक्तों को किसी बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा है.

हर सोमवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

सनहा पूर्वी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आलोक धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को सफल बनाने में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. उन्होंने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को बेगूसराय सहित आसपास के जिलों से हजारों शिवभक्त यहां पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं.

श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं

मंदिर समिति की ओर से मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता, पेयजल, शौचालय और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. समिति का कहना है कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मांग

सरपंच रणबीर सिंह ने कहा कि मुंगेर घाट से गंगा स्नान कर पैदल आलोक धाम आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भीड़ के दौरान अनियंत्रित वाहन परिचालन पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु

कार्यक्रम में मंदिर समिति के सचिव रामबिलास सिंह, अध्यक्ष शम्भू सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, मुखिया अशोक कुमार सिंह, सरपंच रणबीर सिंह, संतोष सिंह, श्यामानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन