अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न, वार्ड-28 के संयोजक बने कामेश्वर कुमार,अभिषेक कुमार सिन्हा सहसंयोजक मनोनीत

बेगूसराय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कामेश्वर कुमार को संयोजक और अभिषेक कुमार सिन्हा को सहसंयोजक मनोनीत किया गया।
Begusarai News : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई बेगूसराय की एक महत्वपूर्ण बैठक चित्रगुप्त मंदिर,लोहियानगर के सभागार में आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने की.बैठक में संगठन के विस्तार,मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया.साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन के-कार्ड के माध्यम से महासभा से जुड़ने की अपील की.बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लोहियानगर वार्ड संख्या-28 की समाज के इकाई के संयोजक पद पर कामेश्वर कुमार तथा सहसंयोजक पद पर अभिषेक कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया. वही उपस्थित सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई.बैठक में वीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार,रवि कुमार, मृत्युंजय कुमार सिन्हा बब्लू,रंजन कुमार सिन्हा,राजेश श्रीवास्तव,अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा,ऋतिक, त्रिभुवन नारायण सिन्हा,हिमांशु शेखर शरण,रंजीत कुमार सिन्हा,अधिवक्ता रमेश कुमार,संजीव कुमार सहित कायस्थ महासभा के दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया.कार्यक्रम के अंत में अभिषेक कुमार सिन्हा ने सभी उपस्थित सदस्यों का बहुमूल्य सुझाव एवं सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










