Accident News: बेगूसराय में ब्रेजा कार ने महिला को कुचला, हादसे के बाद गड्ढे में पलटी गाड़ी

Updated:
विज्ञापन
Bihar News

Bihar Accident (सांकेतिक तस्वीर)

Accident News: बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद ब्रेजा कार गड्ढे में पलट गई.

विज्ञापन

Accident News: बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया लखमीनिया के पास की है. जहां एनएच-31 फोरलेन पर एक ब्रेजा कार ने महिला को कुचल दिया. मृत महिला की पहचान मिसरीकार टोला निवासी रामचंद्र मालाकार की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है.

परिजनों ने बताया कि महिला रोज की तरह सुबह मालगोदाम के पास फूल तोड़कर लोगों को देने जा रही थी. लेकिन एनएच-31 पार करने के दौरान बेगूसराय की ओर से आ रही ब्रेजा कार ने उसे कुचल दिया. कार में बैठे तीन लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए. कार अनियंत्रित होकर एनएच किनारे गड्ढे में पलट गई. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कार को जब्त कर उसके मालिक की पहचान की जा रही है.

Also Read: पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को भी कर लिया खत्म, एक प्रेम कहानी का ऐसे हुआ अंत

खेत में पटवन कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

वहीं बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा बहियार में गुरुवार को खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान थाना क्षेत्र के मनसेरपुर निवासी स्वर्गीय सुखो यादव के 50 वर्षीय पुत्र कामो यादव के रूप में की गयी है. जबकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है.

बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा बहियार में हुई घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक कामो यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जो गुरुवार को नौरंगा दियारा बहियार में शादीपुर करारी के एक किसान के खेत में पटवन करने गया था. इसी बीच बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आननफानन में आसपास कम कर रहे मजदूरों के द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी. साथ ही इलाज के लिये उसे पीएचसी बलिया लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन