ननिहाल में युवक ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान

Updated at : 31 May 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
ननिहाल में युवक ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान

तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत चिल्हाय पंचायत अंबा गांव के वार्ड 14 में एक युवक के द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत चिल्हाय पंचायत अंबा गांव के वार्ड 14 में एक युवक के द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर गांव निवासी मनोज ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में किया गया. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक युवक पिछले लगभग 10 वर्षों से ननिहाल में रहता था. मृतक के मामा-मामी बाहर रहते हैं, इसलिए वह ननिहाल में रहकर नाना-नानी की देखभाल करता था. बीच-बीच में वह अपने घर साहेबपुरकमाल भी जाया करता था. छह माह पहले मृतक के नाना स्व दिनेश ठाकुर का भी निधन हो गया था. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात मृत युवक ननिहाल में ही खाना खाकर सोने चला गया. सुबह जब मृतक युवक की खोजबीन की गयी तो घटनास्थल ननिहाल के दो मंजिला मकान के सीढ़ी घर के एसबेसटस के नीचे बांस में गमछे से लटका युवक का शव मिला. ग्रामीणों ने घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी. तेघड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता मनोज ठाकुर ने आवेदन दिया है. किसी को आरोपित नहीं किया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन