ePaper

बखरी में संदिग्ध अवस्था में महिला की गयी जान

Updated at : 02 Sep 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
बखरी में संदिग्ध अवस्था में महिला की गयी जान

परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बखरी. परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बहुआरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी श्याम राम की 60 वर्षीया पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृत महिला के परिजनों ने बताया कि महिला चापाकल के पास पानी लेने गई हुई थी. वही गड्ढा में फिसल कर गिर गई. काफी देर बाद परिजनों को पता चला तो महिला मृत अवस्था में पायी गयी. इधर परिहारा थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पूर्व प्रमुख तुलसीदास तांती ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन