Begusarai News : राज्यरानी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल उड़ाया

Begusarai News : मंगलवार की सुबह बेगूसरायस्टेशन पर जहां पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के वार्ड- 07 निवासी बिपिन कुमार का पुत्र विकास कुमार एक शादी समारोह में बेगूसराय के पचवीर गांव आया हुआ था.
बेगूसराय. मंगलवार की सुबह बेगूसरायस्टेशन पर जहां पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के वार्ड- 07 निवासी बिपिन कुमार का पुत्र विकास कुमार एक शादी समारोह में बेगूसराय के पचवीर गांव आया हुआ था. शादी-समारोह संपन्न करने के बाद 04 मार्च की सुबह पचवीर गांव से बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुँचा. जहां पटना की तरफ जाने वाली ट्रेन संख्या- 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान बिपिन कुमार का पुत्र विकास कुमार का मोबाइल पॉकेटमारी कर लिया गया.
जीआरपी ने नहीं दर्ज की शिकायत, रेल एसपी के हस्तक्षेप से एफआइआर के लिए लिया गया आवेदन
ट्रेन के खुल जाने के बाद जब विकास ने अपने जेब को टटोला तो मोबाइल गायब था. ट्रेन के अगले ठहराव न्यू बरौनी में उतर कर विकास बरौनी जीआरपी चला गया. जहां उसे बोला गया कि मामला बेगूसराय जीआरपी से संबंधित है तो मामला वहीं दर्ज होगा. जब पीड़ित विकास कुमार बेगूसराय जीआरपी थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया और बोला कि मेरा एप्पल आइफोन था, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी. पीड़ित ने बताया कि उसकी बातें सुनने के बाद थानाध्यक्ष ने बोला कि एफआइआर नहीं होगी, सिर्फ सनहा लिया जायेगा. पीड़ित ने बोला कि मेरे मोबाइल की पॉकेटमारी हुई है. पीड़ित विकास ने आरोप लगाया कि जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा जहां जाना है जाओ, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं होगी, सिर्फ सनहा ही लिया जायेगा. थानाध्यक्ष से फटकार सुनने के बाद पीड़ित अपने घर पटना जिला के अथमलगोला चला गया और वहीं से कटिहार रेल एसपी को फोन कर पूरी मामले की जानकारी दी. इसके बाद एसपी ने मामले की पूरी जानकारी लेते हुए एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया. रेल एसपी के एक फोन से बेगूसराय जीआरपी थाना में गर्माहट आ गयी और थाना से ही पीड़ित को फोन कर पुनः बुलाया गया. जिसके बाद पीड़ित का पिता बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बेगूसराय जीआरपी थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज करने के लिये आवेदन दिया.कहते हैं रेल एसपी
संबंधित मामले को लेकर पीड़ित ने मुझे कॉल किया था. घटना पॉकेटमारी की है, तो एफआइआर दर्ज किया जायेगा. संबंधित थाना को एफआइआर दर्ज करते हुये कार्यवाही करने का आदेश दे दिया गया है. अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है उचित कार्यवाई की जायेगी.
हरिशंकर कुमार, रेल एसपी, रेल मुख्यालय, कटिहारडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




