बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य ने बाघा ठाकुरबाड़ी का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य ने बाघा ठाकुरबाड़ी का किया निरीक्षण

बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम का आगमन बेगूसराय में हुआ. उन्होंने राम जानकी ठाकुरबाड़ी बाघा का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम का आगमन बेगूसराय में हुआ. उन्होंने राम जानकी ठाकुरबाड़ी बाघा का निरीक्षण किया. विदित हो कि श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी बाघा न्याय समिति में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के द्वारा नई न्यास समिति का गठन किया गया. ठाकुरबाड़ी में नियमित पूजा अर्चना,राग भोग व अतिथि की समीक्षा की गई. साथ ही ठाकुरबाड़ी की सम्पत्ति की सुरक्षा व संरक्षण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया. चाहरदीवारी के निर्माण कार्य में हो रहे कठिनाई को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया. ठाकुरबाड़ी के जमीन को भूमाफिया से बचाने के प्रयास की सराहना की. नये सदस्यों से नई उर्जा के साथ कार्य करने की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुरबारी की संपत्ति का संरक्षण एवं संवर्धन करने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई करने हेतु जिला प्रशासन से मदद लें. न्यास समिति के अध्यक्ष के द्वारा भरोसा दिलाया गया कि भूमाफिया को जमीन पर नाजायज कब्जा करने नहीं देंगे. इस अवसर पर श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी बाघा न्यास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार जीबू, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर महतो, सदस्य श्याम बिहारी वर्मा, प्रमोद कुमार, नितेश रंजन,हीरा पोद्दार उर्फ आषुतोष कुमार, राम बहादुर राय,देवनन्दन साह, फेकन पासवान उर्फ अमित कुमार उपस्थित होकर ठाकुरबाड़ी के विकास करने का हर संभव प्रयास करने का वादा किया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन