श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेकर ससुराल से घर लौट रहे एमआर को वाहन ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेकर ससुराल से घर लौट रहे एमआर को वाहन ने रौंदा, मौत

बेगूसराय में एनएच-28 पर बुधवार की सुबह बीहट स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहे एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

विज्ञापन

बीहट. बेगूसराय में एनएच-28 पर बुधवार की सुबह बीहट स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहे एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना बरौनी थाना क्षेत्र में पिपरा चौक के समीप की है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सोमनाहा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ससुराल में एक श्राद्ध कार्यक्रम में अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय इकलौती बेटी के साथ ससुराल बीहट आए थे. यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी पत्नी और बेटी को ससुराल में ही छोड़ दिया और बुधवार की सुबह अपने बाइक से अकेले ही घर जाने के लिए निकले थे. इसी क्रम में बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा पटेल चौक के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को उठाकर बरौनी पीएचसी ले जाया गया.जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण डॉक्टरों ने बेगूसराय रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया.वहीं इसकी जानकारी मिलते ही ससुराल से परिजन भी पहुंचे और मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया.पत्नी रोते-रोते बेसुध होती जा रही थी.जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू बह निकले. वहीं पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन