शॉर्ट सर्किट से लगी आग में अनाज समेत लाखों की संपत्ति की क्षति

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में अनाज समेत लाखों की संपत्ति की क्षति

थाना क्षेत्र के बांक गांव के विशनपुर डीह टोला में बुधवार की अहले सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई.

विज्ञापन

डंडारी. थाना क्षेत्र के बांक गांव के विशनपुर डीह टोला में बुधवार की अहले सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. फलस्वरूप सैकड़ों मन भूसा एवं अनाज सहित फर्नीचर, कपड़ा, अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए. इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित बांक पंचायत के विशनपुर डीह टोला वार्ड संख्या 06 निवासी वासुदेव यादव का पुत्र भूषण यादव ने बताया कि अचानक बुधवार की सुबह के करीब 6.30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. इस दौरान उनके घरों में रखें सैकड़ों मन भूसा, गेहूं, मक्का, घर में रखा फर्नीचर, कपड़ा, अन्य कीमती सामान आग को भेंट चढ़ गया. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डंडारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को त्वरित इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचकर घंटों मशक्कते के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की सूचना पर डंडारी थाना के पुलिस अधिकारी शंकर कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली. मौके पर बांक पंचायत के मुखिया अमरजीत सहनी, उपमुखिया रोहित कुमार, समाजसेवी डॉ शंकर कुमार आदि पहुंचकर ढांढस बंधाते हुए पीड़ित परिवार को स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन