Begusarai News : कर्ज से परेशान युवक ने गले में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 09 Feb 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : कर्ज से परेशान युवक ने गले में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Begusarai News : सागी पंचायत के नारायणपुर गांव में शनिवार की रात कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. सागी पंचायत के नारायणपुर गांव में शनिवार की रात कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक सागी पंचायत के नारायणपुर गांव स्थित वार्ड सात निवासी स्वर्गीय सुबेलाल दास का 32 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार दास है. युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया.

खोदावंदपुर प्रखंड की सागी पंचायत के नारायणपुर गांव की घटना

घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत युवक बीती रात घर में अकेले सोए हुए था और उसकी पत्नी मायके गयी हुई थी. युवक ने अकेले ही घर में सोया हुआ था तथा आठ फरवरी की रात में स्वयं गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि युवक मजदूरी कर अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण करता था. वह कई समूह और अन्य महाजनों से कर्ज लिया था और कर्ज चुकाने में वह असमर्थ था. उसी कर्ज से परेशान मजदूर युवक ने स्वयं गले में गमछा से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रविवार की सुबह दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और इसकी सूचना पंचायत के मुखिया, सरपंच व खोदावंदपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गये और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने तीन भाइयों में मंझला था. बड़ें भाई मुकेश दास व छोटा भाई राजकुमार दास भी बाहर में रहकर मजदूरी करता है.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र है, जो अपने पिता की मौत से फफक फफककर रो रहा था. उसकी जवान पत्नी किरण देवी अपने पति के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थी. तथा उसकी वृद्ध मां रामदुलारी देवी छाती पीट-पीटकर रो रही थी. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन