नगर परिषद की बैठक में एंबुलेंस खरीद पर हुआ हंगामा

Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में एंबुलेंस खरीद पर हुआ हंगामा

नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित नगर परिषद के सदन की बैठक उस समय हंगामे में बदल गयी.

विज्ञापन

बलिया. नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित नगर परिषद के सदन की बैठक उस समय हंगामे में बदल गयी. जब मुख्य पार्षद मो जमाल उद्दीन बैठक को बीच में ही छोड़कर सदन से बाहर निकल गये. उनके अचानक सदन से चले जाने के बाद कई वार्ड पार्षद आक्रोशित हो गये. वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद के इस रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बताया जाता है कि बैठक नियमित एजेंडे के तहत शुरू हुई थी. जिसमें नगर परिषद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी. इसी दौरान वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव रखा. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में एम्बुलेंस खरीद का प्रस्ताव सदन से स्वीकृत हो चुका है. इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. एम्बुलेंस सेवा में हो रही देरी को लेकर वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद से जवाब मांगा. चर्चा के दौरान मुख्य पार्षद ने इस मुद्दे पर वोटिंग कराने का प्रस्ताव रखा. आरोप है कि जब यह स्पष्ट होने लगा कि अधिकांश वार्ड पार्षद एम्बुलेंस सेवा के पक्ष में हैं तो मुख्य पार्षद अचानक सदन छोड़कर बाहर चले गये. मुख्य पार्षद के जाने के बाद सदन में मौजूद पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा. अविनाश कुमार, कुमार गौरव, सन्नी, मो जावेद अख्तर, रेणु कुमारी, विकास कुमार, शबनम खातून, हदिशा खातून, करण कुमार, मो फैजी सहित कई पार्षदों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान बताया. पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है. पार्षदों ने मांग की कि एम्बुलेंस खरीद के प्रस्ताव को अविलंब लागू किया जाय. साथ ही एम्बुलेंस खरीद में हो रही देरी के लिये जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो. वहीं इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन