धरमपुर में भक्ति के साथ 48 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
धरमपुर में भक्ति के साथ 48 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू

सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर धरमपुर गांव में शुक्रवार को 48 घंटे का अष्टयाम यज्ञ विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

गढ़पुरा. सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर धरमपुर गांव में शुक्रवार को 48 घंटे का अष्टयाम यज्ञ विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ. यज्ञ के शुभारंभ को लेकर गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा. आयोजन के पहले दिन 101 कुमारी कन्याओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश शोभा यात्रा धरमपुर स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गढ़पुरा के प्रसिद्ध पंचो सिंह तालाब पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा एवं आस्था के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया. जलभरण के उपरांत शोभा यात्रा गढ़पुरा चौक होते हुए धरमपुर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती रही इस दौरान पूरा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. शोभा यात्रा के पुनः यज्ञ स्थल पहुंचने पर पुरोहितों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई. इसके साथ ही अष्टयाम यज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई. यज्ञ के दौरान चौबीसों घंटे सीताराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. आयोजकों के अनुसार अष्टयाम यज्ञ के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करना है. अष्टयाम यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में गुड्डू दास, राजीव कुमार, चंदन कुमार यादव, सोनू निगम सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे. वहीं यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई. धार्मिक आयोजन को लेकर धरमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सीताराम नाम संकीर्तन का लाभ उठा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन