20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राष्ट्रपति से सम्मानित शक्षिक का निधन, शोक

राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक का निधन, शोक मंसूरचक. भवानीपुर संस्कृत उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पंडित विमल कुमार ईश्वर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. स्व ईश्वर बिहार राज्य संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके हैं. पांच सितंबर, 2004 को शिक्षक दिवस के मौके पर स्व […]

राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक का निधन, शोक मंसूरचक. भवानीपुर संस्कृत उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पंडित विमल कुमार ईश्वर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. स्व ईश्वर बिहार राज्य संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके हैं. पांच सितंबर, 2004 को शिक्षक दिवस के मौके पर स्व ईश्वर के सेवाकाल प्रशंसनीय रहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजी अब्दुल कलाम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था. पूर्व मुखिया शुभकांत ईश्वर ने उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया. सिने नेता अमिय कश्यप, डॉ अजय अनंत, पूर्व शिक्षक चंद्रशेखर चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित रामचंद्र झा आदि ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. स्व ईश्वर अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये हैं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel