38 कंपनियों के लगाये गये 60 स्टाॅल, लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 9:51 PM

विज्ञापन

हर्ल ग्राउंड बरौनी के मैदान में आयोजित द्वितीय डेयरी एंड कैटल एक्सपो के दूसरे दिन गुरुवार को दुग्ध दोहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बीहट. हर्ल ग्राउंड बरौनी के मैदान में आयोजित द्वितीय डेयरी एंड कैटल एक्सपो के दूसरे दिन गुरुवार को दुग्ध दोहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके तहत सुबह और शाम दो बार प्रतिभागी मवेशियों का दुग्ध दोहन रिकॉर्ड किया गया. शुक्रवार को समापन समारोह में सभी विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार, दुग्ध दोहन प्रतियोगिता की 4 श्रेणियों में एचएफ में मुजफ्फरपुर, मोकामा से 6 मवेशी, जर्सी में बेगूसराय और मोकामा से 8 मवेशी, देसी में पटना, बेगूसराय से 3 मवेशी और भैंस में गोरखपुर, आजमगढ़ और बेगूसराय से 5 मवेशियों की प्रविष्टि प्राप्त हुई. वहीं पानीपत हरियाणा से आये मुर्रा भैंसा-””””””””विधायक”””””””” सहित बेगूसराय और पास के इलाकों से प्रदर्शनी के लिए आये कुछ और मवेशी भीड़ के आकर्षण का केंद्र बने रहे. इस एक्स्पो में एनिमल फीडमशीनरी, दवा, साइलेज इत्यादि की 38 कंपनियों के 60 स्टाॅल लगाये गये हैं, जिन पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा. इनके साथ ही बिहार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना, काॅम्फेड तथा बरौनी डेयरी के स्टाॅल भी दिन भर भीड़ से गुलजार रहे. कृषि विज्ञान केन्द्र बेगूसराय, खगड़िया तथा सीतामढ़ी के रूप में अटारी, पटना की भागीदारी भी इस एक्स्पो में देखी जा रही है. पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी किसानों व पशुपालकों के लिए तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया. इसमें बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर इंटर एक्टिव सेशन लिये गये और किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया.

आज होगा बिहार डेयरी व कैटल एक्सपो का समापन

शुक्रवार को तीन दिवसीय द्वितीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो का समारोहपूर्वक समापन होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय सांसद तथा भारत सरकार में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शामिल होंगे और उनके द्वारा दुग्ध दोहन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. समापन समारोह में बिहार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन