बछवाड़ा . वर्ष 2012 से पति-पत्नी के विवाद को ग्राम कचहरी, चमथा 1 के सरपंच विश्वनाथ प्रसाद सिंह द्वारा रविवार को सुलझा दिया गया. सरपंच ने बताया कि चमथा रजौली निवासी रामदयाल महतो के पुत्र सिकंदर महतो की शादी हिंदू रीति रिवाज से रात गांव तेघड़ा निवासी विशेश्वर महतो की पुत्री रबीना देवी के साथ हुआ था. शादी के कुछ दिन बाद आपसी विवाद के कारण दोनों का संबंधविच्छेद हो गया था. लड़की के पिता विशेश्वर महतो द्वार ग्राम कचहरी, चमथा-01 में आवेदन देकर मामला सुलझाने की मांग की गयी थी, जिसमें ग्राम कचहरी ने दोनों पक्षों के बयान को सुन कर मामले को समाप्त करा दिया. लड़की रबीना को पंचों के बीच ससुराल में बसने की बात कही गयी. पंचायत में रात गांव के सरपंच राकेश कुमार महंत, पंच सावित्री देवी, रीना देवी, महेंद्र महतो, न्यायमित्र राजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
लेटेस्ट वीडियो
तीन वर्षों से अलग रह रहे दंपती को पंचायत ने एक कराया
बछवाड़ा . वर्ष 2012 से पति-पत्नी के विवाद को ग्राम कचहरी, चमथा 1 के सरपंच विश्वनाथ प्रसाद सिंह द्वारा रविवार को सुलझा दिया गया. सरपंच ने बताया कि चमथा रजौली निवासी रामदयाल महतो के पुत्र सिकंदर महतो की शादी हिंदू रीति रिवाज से रात गांव तेघड़ा निवासी विशेश्वर महतो की पुत्री रबीना देवी के साथ […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
