बेगूसराय (नगर): नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, 5, 6, 17 व 18 में बाढ़ की समस्या गंभीर होने व बाढ़पीडि़तों को राहत नहीं मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने कहा कि बाढ़पीडि़तों की समस्याओं के प्रति शासन और प्रशासन के लोग गंभीर नहीं हैं. नतीजा है कि बाढ़ से घिरे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. जिलाध्यक्ष ने अविलंब राहत वितरण करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर इसमें आनाकानी की गयी, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. नगर निगम कांग्रेस के अध्यक्ष मुरलीधर मुरारी ने कहा कि साजिश के तहत जो लोग निगम क्षेत्र के अंदर नहीं भी आनेवाले थे, उन्हें भी शामिल कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. नतीजा यह है कि निगम में रहनेवाले लोग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं और उनकी सुधि लेनेवाला कोई नहीं है. श्री मुरारी ने कहा कि निगम प्रशासन और जिला प्रशासन निगम की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हुआ, तो आनेवाले समय में इसके खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जायेगा. जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शांति स्वामी ने बाढ़पीडि़तों के बीच राहत वितरण करने की मांग की. इस मौके पर कांग्रेस नेता लखन पासवान, रामानंद सिंह, सतीश कुमार बीरू , ब्रजेश कुमार प्रिंस, उमेश सिंह, डॉ रजनीश कुमार, लोकेशनाथ भारद्वाज, रत्नेश कुमार टुल्लू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उरस्थित थे.
BREAKING NEWS
पीडि़तों को शीघ्र मिले राहत
बेगूसराय (नगर): नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, 5, 6, 17 व 18 में बाढ़ की समस्या गंभीर होने व बाढ़पीडि़तों को राहत नहीं मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने कहा कि बाढ़पीडि़तों की समस्याओं के प्रति शासन और प्रशासन के लोग […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement