Begusarai News : जीविका के रोजगार मेले में 368 को किया गया चयनित

Begusarai News : एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी के खेल मैदान में मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका के द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया.
नावकोठी. एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी के खेल मैदान में मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका के द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरव, बीडीओ चिरंजीव पांडेय, सीओ सूरज कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.
महिला सशक्तीकरण की शानदार मिसाल है जीविका : एसडीओ
इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि जीविका युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सक्रिय है. जीविका महिला सशक्तीकरण की एक शानदार मिसाल है. जीविका के कारण बिहार बदलाव की वाहक बन चुकी है. बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने प्रखंड में इस तरह के उपयोगी आयोजन के लिए जीविका को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि रोजगार देने वाली कंपनियां चलकर हमारे पास आयी हैं, हमें इसका लाभ लेना चाहिए. इस रोजगार मेला में 15 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. मेला में कुल 805 अभ्यर्थियों ने अपना निबंधन करवाया. सीधी भर्ती में कुल 368 को चयनित किया गया. डीडीयूजीकेवाइ में 26, आरसेटी में 132 युवाओं को तथा अन्य संस्थाओं में प्रशिक्षण हेतु भी अभ्यर्थियों का चयन किया गया. अतिथियों द्वारा युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया गया. मौके पर सीओ सूरज कुमार,पीओ पंकज कुमार, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, सुधीर कुमार, बिजेंद्र कुमार, ज्योति कुमारी, मुखिया राष्ट्रपति कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




