31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रेल अधिकारियों की उपेक्षा के चलते बेगूसराय स्टेशन का नहीं हो रहा है विकास

बेगूसराय (नगर). दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह तथा संस्थापक सह महासचिव राजीव कुमार ने संयुक्त रू प से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेल अधिकारियों की अदूरदर्शिता तथा बेगूसराय के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण घोषित बेगूसराय आदर्श स्टेशन का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है. दूरगामी एवं द्रुत रेल […]

बेगूसराय (नगर). दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह तथा संस्थापक सह महासचिव राजीव कुमार ने संयुक्त रू प से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेल अधिकारियों की अदूरदर्शिता तथा बेगूसराय के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण घोषित बेगूसराय आदर्श स्टेशन का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है. दूरगामी एवं द्रुत रेल सेवा के अभाव में लाचार होकर हथिदह, मोकामा, बरौनी और पटना तक ट्रेन पकड़नेवाले यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए प्रयास करने के बजाय यात्री सुविधाओं में कटौती व देरी लगातार जारी है. लंबी दूरी की नौ जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेन के ठहराव से आज भी बेगूसराय महरू म है. आरक्षण तथा इमरजेंसी कोटे की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि फुट ओवरब्रिज का गलत ढंग से निर्माण कराया गया है. दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय लीपापोती का खेल-खेला जा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें