24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पटना चल कर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाएं

प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठकगढ़पुरा. गढ़पुरा बाजार स्थित सेवा सदन धर्मशाला परिसर में गुरुवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इसमें 15 फरवरी को पटना में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा की गयी. साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले […]

प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठकगढ़पुरा. गढ़पुरा बाजार स्थित सेवा सदन धर्मशाला परिसर में गुरुवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इसमें 15 फरवरी को पटना में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा की गयी. साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले चल कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया. वहीं, प्रखंड की सभी पंचायतों के प्रत्येक बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का चयन कर प्रदेश कार्यालय को सूची उपलब्ध कराये जाने को लेकर बैठक की गयी, जिसमें पार्टी स्तर के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मौके पर अशोक साह, राकेशचंद्र झा, गजानंद राय, महेंद्र वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष वीणा देवी, मो जहांगीर, प्रवीण कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें