35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डीएम-एसपी के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला

बरौनी. डीएम व एसपी, बेगूसराय के संयुक्त आदेश पर शुक्रवार को अंचल अधिकारी कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने फुलवडि़या थाना क्षेत्र के मिरचैया चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक बाइक व अन्य वाहनों […]

बरौनी. डीएम व एसपी, बेगूसराय के संयुक्त आदेश पर शुक्रवार को अंचल अधिकारी कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने फुलवडि़या थाना क्षेत्र के मिरचैया चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक बाइक व अन्य वाहनों की जांच-पड़ताल की. जरूरी कागजात की कमी के कारण कुछ बाइक सवारों को आर्थिक जुर्माना भी किया गया. इस अभियान में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ ललन कुमार, फुलवडि़या के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू सहित दर्जनों पुलिस के जवान शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें