Begusarai News : बखरी में सात विद्यालयों के 20 शिक्षकों ने टीएलएम का किया प्रदर्शन

Begusarai News : संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन बुधवार को संकुल संसाधन केंद्र घाघड़ा में संपन्न हुआ.
बखरी (नगर ). संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन बुधवार को संकुल संसाधन केंद्र घाघड़ा में संपन्न हुआ. इस अवसर पर संकुल अंतर्गत 07 विद्यालय के लगभग 20 शिक्षकों ने स्वयं निर्मित टीएलएम का प्रदर्शन किया. इसमें विज्ञान ,भाषा, गणित, पर्यावरण से संबंधित टीएलएम प्रदर्शित किए गए. इसके अंतर्गत प्रकाश संश्लेषण ,जल चक्र व जल संचयन , कार रोबोट , चंद्रयान -3, नंबर गेम्स , हस्तनिर्मित मिट्टी के बर्तन , विटामिन केलेंडर , सौर मंडल , जल जीवन हरियाली आदि पर बनाए हुए दर्जनों प्रोजेक्ट टीएलएम काफी आकर्षक व रोचक थे.
मौके पर येलोग रहे मौजूद
मौके पर प्रभारी संकुल संचालक टुनटुन पासवान ,शिक्षकगण संजय कुमार ,अमृता कुमारी , वसंत कुमार ,चंद्रकांत चौधरी ,अर्चना कुमारी ,समिधा कुमारी ,वंदना कुमारी ,प्रमोद कुमार ,जयंती कुमारी ,ब्रजेश कुमार ,मो अतहर,जयंती कुमारी , पूनम कुमारी , प्रतिमा कुमारी ,सरिता सिन्हा आदि मौजूद थे.इसके साथ ही संकूल संसाधन केंद्र चकहमीद नदैल मे भी टीएलएम मेला में संकुल के शिक्षकगणों ने दर्जनों प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए. मौके पर संकूल संचालक मनोज सिंह , शिक्षकगण एम एन रहमानी ,संजीव रजक ,अंगद यादव ,जाहिद हुसैन ,रामनंदन कुमार,दर्शना सोनी ,,रोहित कुमार , रश्मि कुमारी , भारतेन्दु यादव ,अभिषेक कुमार ,जय किशोर यादव ,नलिनी निशांत , बबीता कुमारी ,शशांक वर्मा ,शाखा प्रवीण आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




